शिवराज ने मप्र के लिए मांगी सीएनजी

Updesh Awasthee
भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आज यहाँ मंत्रालय में गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्य प्रबंध संचालक श्री बी.सी. त्रिपाठी के नेतृत्व में भेंट कर प्रदेश में गैस प्रदाय पाइप लाइन, सी.एन.जी. और एलपीजी प्रदाय के संबंध में चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने भविष्य में सीएनजी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिये ज्यादा से ज्यादा सीएनजी फिलिंग स्टेशन स्थापित करने को कहा। गेल इंडिया से सहयोग का आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि लोक परिवहन को चरणबद्ध तरीके से सीएनजी आधारित बनाने के लिये प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि मुरैना के पास  पोलिमर पार्क की स्थापना का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेज दिया गया है। उन्होंने पूर्वी मध्यप्रदेश को गैस पाइप लाइन का लाभ देने के लिये गेल इंडिया से जरूरी कदम उठाने का आग्रह किया।

श्री त्रिपाठी ने तरल सीएनजी परियोजना को भोपाल से शुरू करने के प्रस्ताव की भी जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि गेल इंडिया साढ़े चार हजार करोड़ के टर्नओवर की कंपनी है और मध्यप्रदेश के 14 जिले में विभिन्न परियोजनाएँ संचालित हैं। भारत का सबसे बड़ा एलपीजी उत्पादन प्लांट मध्यप्रदेश में है जिसकी क्षमता छह लाख 50 हजार टन है। एशिया का सबसे बड़ा गैस प्र-संस्करण प्लांट भी मध्यप्रदेश में है।

मुख्यसचिव श्री अंटोनी डिसा, प्रमुख सचिव  उद्योग मोहम्मद सुलेमान, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री एस.के. मिश्रा एवं सचिव श्री हरिरंजन राव सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!