IAS जोशी दंपत्ति: काली कमाई है तो टैक्स क्यों, राजसात कीजिए

Updesh Awasthee
भोपाल। मप्र के इतिहास में पहली बार काली कमाई के बादशाह बर्खास्त आईएएस दंपत्ति अरविंद टीनू जोशी गिरफ्त में हैं। बड़ी ​मुश्किल है दोनों सलाखों के पीछे आए हैं परंतु इनकी 300 करोड़ की काली कमाई को लेकर एक अजीब किस्म की कार्रवाई शुरू हो गई है। आयकर विभाग इस पर 85 करोड़ का टैक्स वसूलना चाहता है और दंपत्ति इस टैक्स के खिलाफ अपील कर रहे हैं। अपना सवाल तो यह है कि जब कमाई ही काली है तो टैक्स कैसा, पूरी की पूरी कमाई राजसात कीजिए।

  • जोशी दंपत्ति पर 300 करोड़ की काली कमाई का आरोप है।
  • यही मामला उछाला गया और इसी के चलते उन्हें फरार बताया गया।
  • अब जब वो गिरफ्तार हो गए हैं तो इंकम टैक्स विभाग टैक्स डिमांड कर रहा है।
  • ईडी अपने स्तर पर जांच कर रही है।
  • सवाल यह है कि 300 करोड़ की कमाई काली है या नहीं यह जांच कौन कर रहा है।
  • यदि कमाई काली है तो फिर टैक्स कैसा, पूरी की पूरी कमाई ही सरकारी हो जानी चाहिए।
  • कहीं ये जोशी दंपत्ति की काली कमाई को सफेद कर देने का उपक्रम तो नहीं। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!