कांग्रेस की लिस्ट में ना दिग्गी का भाई, ना सिंधिया समर्थक

भोपाल। कांग्रेस की नई लिस्ट में ना तो दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को कोई जगह मिल पाई है और ना ही ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ जैसे दिग्गजों के समर्थकों को। लक्ष्मण सिंह पीसीसी के विशेष आमंत्रित सदस्य थे, परंतु 193 की लिस्ट में उनका नाम गायब है।

लंबी जद्दोजहद के बाद यह सूची जारी हुई है। इसे आप मप्र में नई कांग्रेस की शुरूआत भी कह सकते हैं। दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जर्नादन द्विवेदी ने यह सूची जारी की। इस सूची के जारी होने से ही कांग्रेस की राजनीति में भूचाल आना तय है। दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह के अलावा उनके खास समर्थक माणक अग्रवाल, आरिफ अकील और आभा सिंह की भी अहम पदों से छुट्टी हो गई। ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी महेंद्र सिंह कालूखेड़ा और सुरेश पचौरी गुट से राजीव सिंह का भी पत्ता साफ हो गया। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!