मप्र के ऑनलाइन रजिस्ट्री सिस्टम में फंस गया अमेरिकी परिवार

Updesh Awasthee
जबलपुर। झटपट रजिस्ट्री के लिए तैयार किए गए ऑनलाइन रजिस्ट्री सिस्टम में एक अमेरिकी परिवार पिछले 3 दिन से फंसा हुआ है। अब तक रजिस्ट्री नहीं हुई है। मुआ सर्वर है कि डाउन ही चल रहा है। अप होने का नाम नहीं ले रहा। कमोबेश यही हालात पूरे प्रदेश के हैं परंतु सरकार है कि ध्यान देने का नाम ही नहीं ले रही।

ऐसे आई दिक्कत
जिन लोगों की रजिस्ट्री मंगलवार और बुधवार को होना थी। वे कार्यालय पहुंचे और उनकी रजिस्ट्री का काम शुरू हुआ तभी सर्वर ने काम करना बंद कर दिया। लेकिन इस समय तक रजिस्ट्री कराने वालों ने पंजीयन शुल्क की रकम को ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया था।
जब तक विभाग को शुल्क नहीं मिलता तब तक रजिस्ट्री नहीं की जा सकती। चूंकि मनी ट्रांसफर सिस्टम भी फेल हुआ इसलिए रजिस्ट्री दो दिन में नहीं हो सकी।
पहले खाते से रकम सर्विस प्रोवाइडर के माध्यम से विभाग को भेजी जाती है। फिर ये कोषालय से होकर वापस ये रकम आईजी रजिस्ट्रेशन के खाते में जाती है। आखिर में यही रकम दोबारा कोषालय में जमा होती है। लिंक फेल होने से ये समझ में नहीं आता कि आखिर किसके खाते में रकम फंसी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!