अक्टूबर से आने वाली है नौकरियों की बहार

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। देश में अक्टूबर-दिसम्बर की तिमाही में खूब नौकरियां मिलने की उम्मीद है। यह बात मैनपावर ग्रुप के सर्वेक्षण में कही गई है। सर्वे के अनुसार भारतीय नियोक्ताओं ने सरकार के कारोबारी सुगमता बढ़ाने की पहल के मद्देजनर अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही के दौरान भारी संख्या में नियुक्ति की योजना बनाई है।

मैनपावर द्वारा मंगलवार को जारी रोजगार परिदृश्य सर्वेक्षण के मुताबिक नियोक्ताओं को उम्मीद है कि अक्टूबर-दिसंबर के दौरान नियुक्ति की रफ्तार तेज रहेगी। सर्वेक्षण में भारत के 5,047 नियोक्ताओं को शामिल किया गया है। आगामी तिमाही के लिए नियोक्ताओं का परिदृश्य 41 प्रतिशत रहा जिससे संकेत मिलता है कि नियुक्ति का भरोसा काफी अधिक है और आवेदकों को श्रम बाजार की गतिविधियों से फायदा होगा। मैनपावरग्रुप इंडिया के प्रबंध निदेशक ए जी राव ने कहा, ‘कारोबार सुगमता पर सरकार का ध्यान बढ़ने से कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों को लगता है कि देश में निवेश का माहौल अनुकूल है जिससे राजेगार के मौके बढ़ेंगे और व्यापार वृद्धि होगी।’

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!