पेटलावद जैसा हादसा हुआ तो कलेक्टर/एसपी को हटा दूंगा: शिवराज

Updesh Awasthee
भोपाल। संगठन में अंतर्कलह, सड़कों पर प्रदर्शन, खजाना खाली और लचर प्रशासनिक व कानून व्यवस्थाओं के चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अब अपने तेवर कड़े कर लिए हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग में उन्होंने चलती बस में रेपकांड मामले में पुलिस को चेतावनी दी तो कलेक्टर/एसपी को भी स्पष्ट कर दिया कि अब पेटलावद जैसा हादसा दोबारा नहीं होना चाहिए। हुआ तो दोनों को हटा दूंगा। 

मुख्‍यमंत्री ने इस दौरान कलेक्‍टर/एसपी से कहा कि जो लोग काम नहीं कर सकते उन्हे मैदानी पोस्टिंग से हटा दिया जाए। चौहान ने कहा कि कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उनका सवाल था कि प्रदेश में अवैध विस्फोटकों के कारोबार को सख्ती से क्यों नहीं रोका गया। प्रशासन को एक्शन लेने से किसने रोका। उन्‍होंने अधिकारियों से कहा कि गैर कानूनी काम कोई भी करे उसे नहीं बख्‍शा जाए।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!