भाजपा की प्राथमिक सदस्यता सूची सत्यापन के लिए जिला प्रभारी मनोनीत

Updesh Awasthee
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चुनाव संगठन अधिकारी श्री अजयप्रताप सिंह ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमारसिंह चैहान ने संगठन की प्राथमिक सदस्यता सूची का कार्य तेजी से आरंभ कर समयबद्ध कार्यक्रम समाप्त करने के लिए जिला प्रभारियों के नामों की घोषणा कर दी है। सदस्यता सूची का सत्यापन करने के लिए प्रभारी संबंधित जिलों में पहुचेगे और पंचायत, नगरपालिका, नगर पंचायत और इनके वार्ड के अनुसार तथा नगर निगम और केंटोमेंट एरिया में उनके निर्वाचन के मतदान केन्द्रवार सत्यापन करेंगे। श्री अजयप्रताप सिंह ने बताया कि इस कार्य में समय का निर्धारण किया गया है, क्योंकि 25 सितंबर को स्थानीय समिति के अनुरूप प्राथमिक सदस्यता सूची का प्रारंभिक प्रकाषन किया जाना है। निर्वाचन के लिए सत्यापन की अनिवार्यता पूरी करना है।

सत्यापन का दायित्व जिलेवार इस प्रकार सौंपा गया है। इंदौर नगर श्री कैलाश चावला, इंदौर ग्रामीण श्री विनोद शर्मा, खरगोन श्री सोहन माहेष्वरी, बुरहानपुर श्री आत्माराम पटेल, खण्डवा श्री चंदू माखीजा, बडवानी श्री गोपाल चौधरी, झाबुआ श्री यशवंत दरबार, अलीराजपुर श्री दौलत भावसार, धार श्रीमति अंजू माखीजा, ग्वालियर नगर एवं ग्रामीण श्री सत्यनारायण जटिया, शिवपुरी श्री दुर्गालाल विजय, गुना श्री शिवमंगल सिंह तोमर, अशोकनगर श्री केएल अग्रवाल, दतिया श्री गजेन्द्र सिंह, भिण्ड श्री रूस्तम सिंह, श्योपुर श्री सूर्यप्रकाश तिवारी, मुरैना श्री वीरेन्द्र राणा, सागर श्री रामकृष्ण कुसमरिया, दमोह श्रीमति ललिता यादव, छतरपुर श्री बाबूलाल यादव, टीकमगढ श्री शैलेन्द्र जैन, पन्ना श्री सरदार प्यारा सिंह, हरदा श्री बसंत गुप्ता, होशंगाबाद श्री अलकेश आर्य, बैतूल श्री रमेश शर्मा गुट्टू भैया, जबलपुर नगर श्रीमति अलका जैन, जबलपुर ग्रामीण चौधरी चन्द्रभान सिंह रघुवंशी, सिवनी सुश्री अनुसुईया उइके, छिंदवाडा श्री बृजेन्द्रप्रताप सिंह, बालाघाट श्री विजेन्द्र कोकडिया, मण्डला श्री अंचल सोनकर, कटनी श्री जीएस ठाकुर, नरसिंहपुर श्री हरजिन्दर सिंह बब्बू, डिंडोरी श्री सतीष तिवारी, भोपाल नगर श्री रामकिशन चौहान, भोपाल ग्रामीण श्री संजय गोविन्द खोचे, सीहोर श्री जोधा सिंह अटवाल, राजगढ़ श्री ललित नागौरी, रायसेन श्री रामदयाल प्रजापति, विदिशा श्री महेश उपाध्याय, शहडोल श्री राजेश सोनी, उमरिया श्री सरतेन्दु तिवारी, अनूपपुर श्री हर्षवर्धन सिंह, उज्जैन नगर श्री ओमप्रकाश सखलेचा, उज्जैन ग्रामीण श्री धु्रवप्रताप सिंह, शाजापुर श्री दिवाकर नातू, देवास श्री अशोक प्रजापति, नीमच श्री किशनसिंह भटोल, मंदसौर श्री प्रहलाद पोरवाल, रतलाम श्री नेमीचन्द जैन, आगर श्री प्रकाष चित्तौडा को संगठन चुनाव संपन्न कराने प्राथमिक सदस्यता सूची के सत्यापन हेतु दायित्व सौंपा गया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!