चितरंगी/सिंगरौली। यह एक ऐसा दर्दनाक हादसा है जो किसी भी व्यक्ति को रूह तक कंपा देने के लिए काफी है। बैडन जिला चिकित्सालय में जन्मा एक नवजात शिशु आवारा कुत्तों का शिकार हो गया।
आवारा कुत्ते आधीरात को अस्पताल में आए और नवजात शिशु को खींचकर ले गए। पूरे अस्पताल में एक अदद कर्मचारी नहीं था जो इस घटना को देख या रोक पाता। करीब 6 आवारा कुत्तों के समूह से मिलकर नवजात को चीथ डाला। शिशु की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

