नीमच में विस्फोट, दंपत्ति की मौत

Updesh Awasthee
मनीष लक्षकार/नीमच। मुख्यालय से मात्र 80 किलोमीटर दूर स्थित पिपरवां गांव में आज सुबह अचानक विस्फोट हो गया जिसमें एक दंपत्ति की मौत हो गई। ब्लास्ट किस कारण से हुआ यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

जानकारी के अनुसार सिंगोली तहसील में झातला के समीप पिपरवां गांव में विस्फोट हुआ। इसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना अलसुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। कुछ लोगों के अनुसार जिलेटिन की रॉड में विस्फोट हुआ है। विस्‍फोट इतना तीव्र था कि एक युवक का सिर करीब 15 फीट दूर जा गिरा।

मृतक उदेराम 35 साल व पत्नी नर्मदा बाई 25 साल हैं।  उदेराम खेत में मजदूरी करता था। कभी खदान व कुएं की खुदाई का काम नहीं किया। घटनास्थल पर घर के समीप नर्मदा बाई की बहन चंदा बाई 3 बच्चों के साथ सोई थी, लेकिन उन्हें कुछ नहीं हुआ। घर की छत के अलावा दीवारों को भी नुकसान नहीं पहुंचा। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!