महिला आॅटो से आई, डेम किनारे बैठी रही, फिर कूद गई

Updesh Awasthee
भोपाल। केरवा डेम में एक महिला ऑटो से आई। चालक उसे छोड़कर 500 रुपए के छुट्टे पैसे लेने चला गया। करीब आधे घंटे बाद महिला ने डेम में छलांग लगा दी। देर रात तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। मृतका के पास मिले पर्स में 5,630 रुपए और एक खाली कागज के टुकड़े ही मिले।

रातीबड़ टीआई पूर्णेंद्र सिंह के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब सवा 1 बजे भदभदा चौकी पर एक महिला के डेम में कूदने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से महिला का शव बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि मृतका मेंहदी रंग का सलवार शूट और काला रंग का दुट्टा पहने हुई थी। घटना स्थल से एक पर्स भी मिला। इसमें 5,630 रुपए नगद, कागज के टुकड़े, दो रुमाल और तीन पेंट मिले हैं। टीआई के मुताबिक शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबने से आया है। इसके अलावा डॉक्टरों ने महिला को बच्चे नहीं होने की भी पुष्टि की है।

ऑटो वाले को दिए थे 500 रुपए
पुलिस को सूचना देने वाली महिलाओं ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे मृतका एक ऑटो से वहां पहुंची थी। उन्होंने ऑटो वाले को 500 रुपए दिए और वे डेम पर चली गई। ऑटो चालक के 500 रुपए के खुल्ले पैसे मांगने की पुष्टि आसपास की दुकानों वालों ने की है। महिला करीब आधे घंटे तक डेम के पास बैठकर पानी निहारती रही। इसके बाद अचानक उसने रैलिंग पर खड़े होकर छलांग लगा दी।

नहीं मिला ऑटो चालक
टीआई ने बताया कि पुलिस को ऑटो चालक की तलाश है। लोगों ने ऑटो चालक को तो देखा था, लेकिन किसी को उसका नंबर याद नहीं है। उससे पूछताछ के बाद ही पता चल सकेगा कि उसने मृतका को कहां से ऑटो में बैठाया था। जिससे उसका पता लगाने में मदद मिल सकेगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!