लक्ष्मीकांत शर्मा और संजीव सक्सेना को मिली जमानत

Updesh Awasthee
भोपाल। व्यापमं घोटाले में बंद पूर्वमंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा एवं कांग्रेस नेता संजीव सक्सेना को जमानत मिल गई है परंतु फिलहाल उन्हें जेल से रिहाई नहीं मिलेगी।

लक्ष्मीकांत व्यापमं घोटाले के कुल सात मामले में आरोपी हैं। फिलहाल उन्हें एक मामले में ही राहत मिली है। छह अभी बाकी हैं। वहीं सक्सेना को कुल 4 में से 3 में मामलों में जमानत मिली है। एक अभी बाकी है। इसलिए दाेनों फिलहाल जेल में ही रहेंगे। इसी साल 24 फरवरी को एसटीएफ ने वनरक्षक भर्ती परीक्षा-2013 में हुई गड़बड़ी के आरोप में राज्यपाल रामनरेश यादव, पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा, खनन कारोबारी सुधीर शर्मा समेत 101 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!