नई दिल्ली। कुछ दिनों पहले पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम को मुस्लिम होते हुए भी राष्ट्रवादी बताने वाले कल्चर मिनिस्टर महेश शर्मा का एक और अजीब बयान सामने आया है। शर्मा ने कहा है कि लड़कियों का रात में घर से निकलना हमारे कल्चर में नहीं है।
एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में शर्मा ने कहा, “किसी दूसरे देश में अगर लड़कियां रात में घर से बाहर जाना चाहती हैं तो वहां ये हो सकता है लेकिन भारत में इसे मंजूर नहीं किया जा सकता क्योंकि यह हमारे कल्चर में नहीं है।” नोएडा से सांसद महेश शर्मा हाल ही में दिए अपने बयानों की वजह से विपक्ष के निशाने पर रहे हैं।

