रेशम घोटाला: उप संचालक सस्पेंड

Updesh Awasthee
भोपाल: राज्य शासन ने रेशम संचालनालय के उप संचालक आर.के. श्रीवास्तव के विरूद्ध प्राप्त शिकायतों की जाँच के बाद निलंबित कर दिया है। शिकायतों की जाँच में पाया गया कि श्रीवास्तव द्वारा शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित मापदण्डों के विपरीत कर अपने उत्तरदायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही की गई। इंडिया वन समाचार को मिली जानकारी के अनुसार उनके द्वारा शासकीय धनराशि का दुरुपयोग किया गया, जिससे योजनाएँ न सिर्फ प्रभावित हुई बल्कि छवि पर विपरीत प्रभाव हुआ। निलंबन काल में उनका मुख्यालय जिला राजगढ़ किया गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!