भोपाल। आम अध्यापक संघ मध्यप्रदेश ने दिनांक 18/9/15 को अपने वादे अनुसार आजाद अध्यापक संघ के प्रांताध्यक्ष श्री भरत पटेल को कोर कमेटी व संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर दिया नैतिक समर्थन।
उक्त जानकारी आम अध्यापक संघ के प्रदेश संयोजक श्री मुश्ताक खान व प्रदेशाध्यक्ष श्री विश्वेश्वर झारिया के द्वारा दी गई अब आगामी दिनों में आम अध्यापक हित में सभी संघ संयुक्त रूप से मिलकर अध्यापक हित हेतु सार्थक प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम में श्री वीरेंद्र पटेल, श्री देवी सिंह पटेल, श्री अवधेश साहू, श्री कमल किशोर, श्रीमती पुष्पलता सेन, श्रीमती संजुबाला, श्रीमती ललिता पाल, श्रीमती भावना व्यास एवं सेकड़ों साथी मौजूद रहे।

