काटजू चिकित्सालय भोपाल में 9 कर्मचारियों के निलम्बन से आक्रोश

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अरूण द्विवेदी एवं महामंत्री लक्ष्मीनारायण शर्मा ने बताया कि शासकीय कैलाशनाथ काटजू चिकित्सालय, टीटी नगर, भोपाल में पदस्थ कर्मचारियों को जैसे ही जानकारी मिली कि अपर संचालक प्रशासन, संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें द्वारा जारी आदेश कमांक 4/शिकायत/सेल-5/भोपाल/2015/2427 दिनाॅक 18.09.2015 द्वारा अस्पताल में पदस्थ एक चिकित्सक डा. ज्योति खरे, स्त्री रोग विषेषज्ञ, 6 स्टाफ नर्स कमला बैराले, तिरंजना, शीला, सुमन शर्मा,लुबना,एवं माया सराठे एवं 2 आया प्रेमबाई,एवं शांता आत्रे आया को 13.08 2015 को अस्पताल में भरती मरीज ममता पुरोहित के प्रसव उपचार में पदीय दायीत्वों के निर्वाहन में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है तो कर्मचारियों में गुस्सा एवं आक्रोष बढ गया क्योंकि ऐसे कर्मचारियों को निलंबित किया गया है जिनका घटना से कोई लेना देना नही है। अपना विरोध जताने के लिये कर्मचारी एकत्र होकर नारेबाजी करने लगे और काम बन्द कर अस्पताल से बाहर निकल आये।

अरूण द्विवेदी एवं लक्ष्मी नारायण शर्मा ने बताया कि उक्त कार्यवाही एक वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी के इषारे पर की गई है जो न्याय संगत नही है। उन्होने कहा कि अस्पताल में एक साथ 6 स्टाफ नर्स को निलंबित करना आष्चर्यजनक है । उन्होने कहा कि अस्पताल में बैसे ही स्टाफ नर्सेस की कमी है और इतनी बढी संख्या में कर्मचारियों को निलंबित कर देने से अस्पताल में आने वाले एवं भर्ती मरीजों को बहुत परेषानी का सामना करना पडेगा ।

नेताद्वय ने मांग की है कि निलंबित कर्मचारियों एवं चिकित्सक का निलंबन तुरन्त समाप्त किया जायें। सोमवार को जयप्रकाष चिकित्सालय के कर्मचारी भी विरोध स्वरूप  अपना काम बन्द करेंगे।

अस्पताल परिसर में मध्यप्रदेष तृतीय वर्ग शाकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अरूण द्विवेदी, स्वास्थ्य कर्मचारी समिति, मध्यप्रदेष तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय संयोजक लक्ष्मीनारायण शर्मा, प्रांतीय सचिव, एस.के. सक्सेना, नर्सेस ऐसोसियेसन की प्रांतीय अध्यक्ष मंजू मेश्राम, स्नेहलता जेमस, सुमन शर्मा, के.के. हिरण खेडा, गणेष गौर, जावेद खान, आदि ने कर्मचारियों की एक सभा को सम्बोधित कर कर्मचारियों को निलंबित किये जाने की निंदा की तथा कर्मचारियों को बहाल न करने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी ।

संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवायें, डा. श्रीमती शेजवार भी अस्पताल में आई। उन्होने कर्मचारियों की बातों को सुना और शीघ्र मामले के निराकरण का आष्वासन दिया ।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!