भोपाल। यहां चल रहे अध्यापक आंदोलन में शामिल होने आए गुना जिले के 4 अध्यापक लापता हो गए हैं। आंदोलन में शामिल संगठनों के मुताबिक गुरुवार को हुई पुलिस कार्रवाई के बाद से ही उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।
आंदोलन को समर्थन दे रहे शिक्षक संघ के प्रवक्ता नरोत्तम यादव ने बताया कि मुकेश भट्ट, धर्मेंद्र कुशवाह और दिनेश जाटव का कोई पता नहीं चला है। उन्हें धरना स्थल से पुलिस ले गई थी। उसके बाद से ही उनकी जानकारी नहीं मिल रही है। वहीं शिक्षक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रमोद रघुवंशी से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है।
पाठकों से अपील
इस संदर्भ में यदि आपके पास कोई भी जानकारी हो तो कृपया सीधे 9425137664 पर बताए। यदि आप अपना नाम गोपनीय रखना चाहते हैं तो स्पष्ट कहें, हम गोपनीयता की शर्तों का पालन करने हेतु वचनबद्ध हैं।

