फटाखा व्यापारी के यहां से निकला 350 किलो विस्फोटक

Updesh Awasthee
बालाघाट। जिले के किरनापुर तहसील मुख्यालय में पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान फटाखा व्यापारी महेन्द्र तारान की दुकान का निरीक्षण किया जहां पुलिस ने स्वीकृत मात्रा से ज्यादा विस्फोटक रखने के मामले में गिरफतार कर लिया गया है उसे अपनी दुकान में 50 किलो की मात्रा तक फटाखा सग्रंह करने का लाइसेंस मिला था जबकि उसकी दुकान में 350 किलो विस्फोटक रखा पाया गया।

आरोपी के खिलाफ धारा 286 आइपीसी, 5,9, भारतीय विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण कायम किया गया है। यह उल्लेखनीय है कि विगत मई माह में किरनापुर में फटाखा बनाने की चल रही अवैध फैक्ट्री में हुये विस्फोट से 2 लोगों की मौत हो गई थी।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!