फर्जी भर्ती: 30 सितम्बर को बयान नहीं देंगे दिग्विजय सिंह

भोपाल। फर्जी भर्ती मामले में नोटिस जारी होने के बाद दिग्विजय सिंह की ओर से जवाब पेश कर दिया गया है। उनकी ओर से बताया गया है कि वो निर्धारित तारीख 30 सितम्बर को अपने बयान दर्ज नहीं करा पाएंगे क्योंकि वो अपनी बेटी का अमेरिका में इलाज करा रहे हैं। श्री सिंह 1 अक्टूबर को इंडिया वापस आएंगे और 11 अक्टूबर को एसआईटी के सामने पेश होंगे।

याद दिला दें कि इस मामले में शेष सभी आरोपियों के बयान दर्ज हो गए हैं। दिग्विजय सिंह पर इस मामले में पद का दुरुपयोग करते हुए नियुक्तियां करने का आरोप है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !