12 दिन से आमरण अनशन पर भाजपा की शिकार महिला

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के चितरंगी में पिछले 12 दिनों से आमरण अनशन पर बैठी यह महिला गुलाबवती मरणासन्न हालत में पहुंच गई है, परंतु इसकी ओर अभी तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। महिला भाजपा के दबंग नेताओं की शिकार है। प्रशासन सुनवाई कर नहीं रहा और कांग्रेस भी मौन है।

यह महिला पिछले 5 सालों से दर दर ठोकरें खा रही है। किसी चौखट पर न्याय नहीं मिला। विकास खंड चितरंगी के हरफरि गांव के चौराहे पर विगत 30 वर्षो से चाय की दुकान कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रही थी। सत्ता के मद में चूर दबंग भाजपा नेताओं ने गरीब की झोपड़ी को उजाड़ कर अपना कब्ज़ा जमा लिया है।

न्याय मांगने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के पास गई परंतु कहीं सुनवाई नहीं हुई। पूरे 5 साल तक अपनी रोजीरोटी वापस पाने के लिए संघर्ष करती रही परंतु कोई न्याय नहीं मिला। अंतत: आमरण अनशन की शुरूआत की। सोचा शायद इससे आवाज वहां तक पहुंच जाएगी जहां न्याय मिलता हो परंतु पिछले 12 दिनों में ऐसा भी नहीं हुआ। अब यह महिला मरणासन्न हालत में आ गई है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!