भोपाल। ईओडब्ल्यू ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने प्राथमिकी दर्ज की है। दोनों के पर आरकेडीएफ कॉलेज के संचालक सुनील कपूर को 20 लाख रूपए का फायदा पहुंचाने का आरोप है।
जानकारी के मुताबिक आरकेडीएफ कॉलेज पर गलत तरीके से एडीमिशन का आरोप था। इस आरोप की जांच के बाद उस वक्त कॉलेज पर 20 लाख रूपए का जुर्माना लगाया था। लेकिन तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और मंत्री राजा पटैरिया ने जुर्माना माफ कर दिया था। इसकी शिकायत ईओडब्ल्यू में की गई थी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। मामला कोर्ट में गया, कोर्ट ने ईओडब्ल्यू से स्टेट्स रिपोर्ट मांगी। कोर्ट में स्टेट्स रिपोर्ट में ईओडब्ल्यू ने बताया कि, दिग्विजय सिंह और पूर्व मंत्री राजा पटैरिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
उससे पहले गुरूवार को जबलपुर हाईकोर्ट ने 1999 में तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय की नोटशीट पर हुई सब इंजीनियर अरूण तिवारी की नियुक्ति को निरस्त करते हुए पूरे मामले की जांच के आदेश दिए थे। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने सभी विभागों में नियुक्तियों की जांच करने और आगे भी भर्ती नियमों के तहत नियुक्तियां करने के निर्देश प्रमुख सचिव को दिए हैं।
