राममंदिर में चोरी: कलेक्टर का घेराव, लाठीचार्ज, कई घायल

पन्ना। शहर में हो रहीं चोरियों से आजिज आ गई जनता ने रामजानकी मंदिर में हुई चोरी के बाद रौद्र रूप धारण कर लिया। लोगों ने चारों ओर से कलेक्टर आफिस को घर लिया। हालात यह बने कि भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार चोर मंदिर से लाखों के सामान के साथ ही दान पेटी भी उठा ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। उधर, प्रदर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचे हिंदू संगठन और भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाई और मारपीट की। बदले में लोगों ने भी पुलिस पर पथराव किया, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक चोर भगवान की मूर्ति से मुकुट, गहने और पास रखी दान पेटी ले गए। मुकुट और जेवरात की कीमत ही लाखों रुपए बताई जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!