स्कूली छात्राओं ने किया थाने का घेराव

मध्यप्रदेश के दमोह के पथरिया में स्कूली छात्राओं से छेड़खानी का मामला सामने आया है। मनचलों द्वारा आए दिन की जाने वाली छेड़खानी से तंग होकर उनके अभिभावकों ने पथरिया थाने का घेराव किया। जिनकी शिकायत पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

पथरिया थाना इलाके के किन्द्रहो गांव के सैंकड़ों ग्रामीणों ने स्कूली छात्राओं से मनचले युवको द्वारा लगातार की जा रही छेड़छाड़ से परेशान होकर आज पथरिया थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। इस नारेबाजी से घबराए पुलिस वालों ने आरोपी लड़कों के खिलाफ मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

स्कूल जाने वाली किशोरवय युवतियों का आरोप है कि, स्कूल आते-जाते समय कुछ आवारा लड़के उनके साथ लगातार रास्ता रोक कर कई दिनों से छेड़छाड़ कर रहे हैं। इसकी शिकायत कई बार पुलिस थाने में की, लेकिन आज तक पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया। 

पुलिस की लापरवाही के चलते छात्राओं ने गांव के लोगों के साथ थाने में घेराव कर उन युवकों की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई. युवतियों का कहना है कि उनकी जल्द गिरफ्तारी नहीं की गई, तो वह अपनी पढ़ाई लिखाई छोड़ने को मजबूर हो जाएंगी. वहीं, इस मामले में पुलिस अपनी नाकामी को छुपाते हुए कैमरे से बचती नजर आई। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!