IPS अफसर को नेताजी की शिकायत के बदले रेप की FIR मिली

Updesh Awasthee
लखनऊ। आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर ने नेताजी के खिलाफ शिकायत को सुरक्षा के लिए की थी लेकिन शायद उन्हे कतई अनुमान नहीं था कि इस शिकायत के बदले उन्हें सुरक्षा नहीं बल्कि रेप की एफआईआर मिलेगी। शिकायत के चंद घंटों बाद ही उनके खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया गया। 

गाजियाबाद की एक महिला ने शनिवार देर शाम उनके खिलाफ लखनऊ के गोमतीनगर थाने में केस दर्ज कराया। इससे पहले, अमिताभ ने शनिवार को राजधानी के हजरतगंज थाने में मुलायम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि मुझे और मेरी पत्नी को जान का खतरा है। मैं सीएम अखिलेश यादव से मांग करता हूं कि वे राजधर्म का पालन करें और अपने पिता के खिलाफ की गई शिकायत पर कार्रवाई करें। इसके कुछ घंटे बाद उनके खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज हुआ।


भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!