ओरछा। गत रात्रि ओरछा स्थित होटल लक्ष्मी टेम्पिल में देह व्यापार पकड़ा गया। जिस होटल में सेक्स रैकेट पकड़ा गया है वह पूर्व विधायक बृजेन्द्र सिंह राठौर के भतीजा टिंकू राठौर का बताया जाता है। इस रैकेट का सरगना ओरछा नगरपालिका उपाध्यक्ष का बेटा बताया गया है।
27 जुलाई 2015 की रात्रि को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रामराजा मन्दिर के पीछे पावर हाउस के पास एक होटल में कुछ लड़के और लड़कियां अनैतिक कार्यो में संलिप्त है। पुलिस की एक टीम पावर हाउस स्थित होटल में पहुंची। पुलिस ने महिलाकर्मियो को लेकर कमरे खुलवाये तो दो कमरो में दो लडकिया और छः लड़के आपत्तिजनक अवस्था में पाये गये। जिसमे से दो लड़के अँधेरे का लाभ उठा कर भाग गये। शेष आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की।
जिसमे मुख्य रूप से वर्तमान नगर पंचायत उपाध्यक्ष एवं भाजपा की मण्डल अध्यक्ष मीना राय का पुत्र पवन राय तनय फूलचन्द राय उम्र 25 वर्ष निवासी रेल्वे स्टेशन ओरछा, शैलेष राय पुत्र हरिकिशन राय उम्र 19 वर्ष निवासी सिमराहा थाना सदर बाजार झाँसी, पुनीत राय पुत्र अरविन्द राय उम्र 18 वर्ष निवासी बबीना जिला झाँसी, शिवा राय पुत्र राजेंद्र राय उम्र 17 वर्ष निवासी सिमराहा थाना सदर बाजार जिला झाँसी नाम बताये गये। जिसमे आरोपी भरत सेन और रग्घू मौके से फरार हो गये।
सेक्स रैकेट का संचालक पवन राय ने दिल्ली से दो लड़कियो को ओरछा बुलवाया था। लड़कियों ने सेक्स रैकेट में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट की धारा 370,आई पी सी एवं अनैतिक कार्यो में संलिप्ता के तहत धारा 3,4,5,मानव व्यापार अधिनियम 1956 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारम्भ कर दी।
लोगों का सवाल है कि जिस होटल में यह कृत्य किया जा रहा था उस होटल के संचालक के विरूद्व कोई कार्यवाही क्यों नही कि गई है।
