कटारे के पास है करोड़ों की काली कमाई: भाजपा

भोपाल। व्यापमं मामले में सरकार को लगातार घेरते आ रही कांग्रेस पर भाजपा ने पलटवार किया है। शुक्रवार को मीडिया के सामने भाजपा नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे पर वर्ष 2004-2013 तक बेहिसाब सम्पत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया है।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश महामंत्री अरविंद भदौरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लूनावत, प्रवक्ता दीपक विजयवर्गीय, प्रदेश मीडिया प्रभारी हितेष वाजपेयी ने आरोप लगाया कि, सत्यदेव कटारे के पास अाय से अधिक सम्पत्ति है। भोपाल में खुले फेम इंडिया में उनके बेटे की करीब 6 करोड़ की भागीदारी है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सत्यदेव कटारे ने चुनाव आयोग को चुनाव लड़ते समय अपनी सम्पत्ति की जानकारी अधूरी दी। भाजपा नेताओं ने आरोप कहा है कि वे इसकी शिकायत चुनाव अायोग और लोकायुक्त में करेंगे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !