भोपाल। क्राइम ब्रांच ने यहां एक ऐसे चोर गिरोह पकड़ा है जा एक लवस्टोरी से शुरू हुआ। एक चोर एक महिला के घर चोरी करने घुसा, महिला सो रही थी। चोर इस महिला के हुस्न पर फिदा हो गया। 2 दिन बाद चोर ने महिला को सबकुछ सच सच बताते हुए प्रपोज कर दिया। महिला भी चोर की ईमानदारी पर फिदा हो गई और फिर दोनों ने शुरू किया चोरी का काला कारोबार।
यह है मामला..
क्राइम ब्रांच ने शिवाजी नगर में रहने वाले मुकेश ठाकुर (34) चोरी के इल्जाम में पकड़ा है। उसके मुताबिक, एक दिन वह बाग दिलकुशा में रेहाना (33) के घर चोरी करने गया था। रेहाना सो रही थी। उसे सोते देखकर वह फिदा हो गया। रेहाना अपने पति से अलग होकर बाग दिलकुशा में रह रही थी। मुकेश बगैर चोरी किए वहां से लौट गया। दो दिन बाद मुकेश रेहाना के घर आता है।
मुकेश बगैर डरे रेहाना को बताता है कि वह उसके घर चोरी करने आया था, लेकिन उस पर दिल आ गया, इसलिए चोरी नहीं की। रेहाना भी मुकेश की इस बात से इम्प्रेस हो जाती है। इसके बाद दोनों मिलकर चोरी करने लगे। रेहाना चाेरी के माल को ठिकाने लगाती थी। क्राइम ब्रांच पुलिस के अनुसार, इस गिरोह ने दो दर्जन वारदात कबूल की हैं।