जोधपुर। स्मृति ईरानी होटल में टेबलें साफ करने का काम करती थी। एक दिन उस पर मोदी की नजर पढ़ गई। इसलिए मोदी ने उसे केन्द्रिय मंत्री बना दिया। यह अभद्र टिप्पणी अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव गुरूदास कामत ने राजस्थान के पाली में आयोजित एक कार्यकर्ता सम्मेलन में की।
क्या कहा कामत ने
गुरुदास कामत ने केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के सम्बन्ध में टिप्पणी करते हुए कहा कि स्मृति के घर परिवार को स्थिति आर्थिक रुप से कमजोर थी। मैट्रिक पास करने के बाद वह एक होटल में टेबल साफ करने का काम करती थी। टेबल साफ करते हुए ही एक दिन प्रधानमंत्री की नजर उन पर पड़ गई और उन्हे केन्द्रीय मंत्री बना दिया। कामत ने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि दवसीं तक शिक्षा प्राप्त करने वाली देश की केन्द्रीय मंत्री है।
प्रधानमंत्री को भी नही बक्शा
गुरुदास कामत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी नही बक्शा। मोदी पर कटाक्ष करते हुए कामत ने कहा की जो व्यक्ति अपने परिवार का नही हो सका वो देश का क्या सगा होगा। इसके अलावा उन्होने मोदी के शासन को कुशासन करार दिया।