भोपाल। 2014 में 31 जुलाई को शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन से 91 प्रतिशत शिकायतकर्ता संतुष्ट हैं। यह दावा मप्र सरकार ने हेल्पलाइन के 1 साल पूरा होने के अवसर पर किया है।
एक साल के दौरान सीएम हेल्पलाइन में 58 लाख 51 हजार 800 से अधिक कॉल का उत्तर दिया गया। इनमें 10 लाख 44 हजार से अधिक शिकायत दर्ज हुई। इनमें से 9 लाख 53 हजार 600 से अधिक शिकायत का समाधान हुआ, जो लगभग 91 फीसदी है। निराकृत प्रकरणों में से 8 लाख 58 हजार 683 प्रकरण क्लोज कर दिये गये हैं, जो लगभग 83 फीसदी हैं। लगभग 10 हजार 900 अधिकारी-कर्मचारी इस व्यवस्था से जुड़े हैं और सदैव तत्पर रहते हैं। हेल्पलाइन की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस पर रोजाना लगभग 35 से 40 हजार फोन कॉल रिसीव होते हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछली 31 जुलाई 2014 को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हेल्पलाइन 'जन-हेतु जन-सेतु' की शुरुआत की थी।