भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज नेताओं को समझाया कि यदि अगले 15 साल तक सत्ता में रहना है तो जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं का ध्यान रखें। वो रूठ गए तो सत्ता भी रूठ जाएगी।
महासंपर्क अभियान की समीक्षा के लिए भोपाल आए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के मंत्रियों, विधायकों, सांसदों पार्टी पदाधिकारियों से सीधे बात की।
शाह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को ऐसा नहीं लगे कि उनकी पूछपरख सरकार आने पर कम हुई है। हम मंच पर बैठे लोग भी कार्यकर्ता हैं। जबसे भाजपा बनी है विभाजित नहीं हुई। कार्यकर्ताओं की एकता ही पार्टी को आगे ले जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी को अपने जिलों के कार्यकर्ताओं की जानकारी होनी चाहिए। सबकी जुबान पर भाजपा हो ऐसी पहुंची पार्टी की होनी चाहिए।