लीजिए, पूर्व मुख्यमंत्री हो गए शिवराज सिंह चौहान

भोपाल। अंदर की खबरें सबसे पहले संगठन के लोगों का ही पता चलतीं हैं। शायद इसीलिए आज उज्जैन में हुए एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान को पूर्व मुख्यमंत्री करके पुकारा गया।

आयोजन लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के सम्मान समारोह का था। मंच पर सुमित्रा महाजन के साथ मंत्री पारस जैन एवं विधायक मोहन यादव समेत लगभग सभी सक्रिय भाजपाई उपस्थित थे। इसी दौरान भाजपा के नगर अध्यक्ष इकबाल सिंह गांधी ने शिवराज सिंह चौहान को पूर्व मुख्यमंत्री करके पुकारा गया। चूंकि इन दिनों व्यापमं की लपटें पूरे देश को झुलसा रहीं हैं अत: इकबाल सिंह की यह छोटी सी गलती भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। कहा जा रहा है कि महाकाल की नगरी में यह भविष्यवाणी हुई है, शीघ्र ही पूर्ण भी होगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!