जबलपुर। रांझी की एक युवती को गुजरात ले जाकर उसके मौसा ने दुराचार किया। किसी तरह से युवती वापस लौटी और मंगलवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई। युवती गर्भवती बताई जा रही है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
माता-पिता की मौत के बाद युवती अपनी मौसी के घर में रह रही थी। अक्टूबर 2014 में उसके मौसा ने उसे गुजरात चलने का झांसा दिया। गुजरात आने पर मौसा ने उससे दुष्कर्म किया और वहीं रहने के लिए मजबूर किया। मंगलवार को लौटी युवती ने अपनी मौसी को आपबीती बताई।
गुम इंसान का प्रकरण था दर्ज
युवती के लापता होने पर उसकी मौसी ने थाने में सूचना दी थी। युवती के लौटने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने युवती के बयान दर्ज किए।
