भोपाल। सामान्य प्रशासन विभाग ने आज राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों के नवीन पद-स्थापना आदेश जारी किये हैं। अपर कलेक्टर झाबुआ श्री धर्मेन्द्र सिंह को अपर कलेक्टर रतलाम, अपर कलेक्टर सा.प्र.वि. (पूल) श्री अभय अरविन्द बेडेकर को महाप्रबंधक म.प्र. नागरिक आपूर्ति निगम भोपाल, अपर संचालक एन.एच.डी.सी. खण्डवा श्रीमती राखी सहाय को अपर संचालक एन.व्ही.डी.ए. इन्दौर और श्रीमती मलिका निगम नागर उप संचालक सामाजिक न्याय संचालनालय भोपाल को उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल पदस्थ किया गया है।
संयुक्त कलेक्टर श्री ओ.पी. सोनी को रायसेन से टीकमगढ़, श्री आर.के. नागराज को रतलाम से देवास, श्री एन.एस. राजावत को झाबुआ से मंदसौर और श्री रमेश वंशकार उपायुक्त, भू-अभिलेख सागर को डिप्टी कलेक्टर दतिया पदस्थ किया गया है।
डिप्टी कलेक्टर श्री वीर प्रताप सिंह को देवास से झाबुआ, श्री रूपेश उपाध्याय को मुरैना से शिवपुरी, श्री आर.एस. बाकना को पन्ना से मुरैना, श्रीमती वंदना मेहरा अटूट शाजापुर से नीमच, श्री वीर सिंह चौहान मंदसौर से रतलाम, श्री चंदरसिंह सोलंकी देवास से झाबुआ और श्री पुरुषोत्तम कुमार को झाबुआ से देवास पदस्थ किया गया है। श्री एच.बी. शर्मा उपायुक्त भू-अभिलेख ग्वालियर को डिप्टी कलेक्टर ग्वालियर और श्री गणेश प्रसाद अग्रवाल को डिप्टी कलेक्टर सिंगरौली से भू-अर्जन अधिकारी एन.एच.डी.सी. खण्डवा पदस्थ किया गया है। डिप्टी कलेक्टर नरसिंहपुर श्री जे.पी. सैयाम का डिप्टी कलेक्टर सिवनी और डिप्टी कलेक्टर विदिशा श्री राकेश शर्मा का डिप्टी कलेक्टर देवास किया गया स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है।