भोपाल। शनिवार सुबह भारी बारिश के चलते लगभग समूचे निचले इलाके जलमग्न हो गए। नालों की ठीक से साफ-सफाई न होने से पानी घरों में भरा हुआ है। कई जगह पेड़ उखड़ गए। रास्ते बंद हो गए।
रायसेन: विदिशा-रायसेन मार्ग पर कौड़ी नदी उफनने से मार्ग बाधित। यहां से प्रतिदिन करीब 10 बसें और 35 टैक्सियां गुजरती हैं। सांची में पगनेश्वर पुल पर 5 फीट पानी। सांची से रायसेन का संपर्क टूटा।
राजगढ़: मोहनपुरा डेम की कच्ची दीवार ढहने से आसपास के 2-3 गांवों में डूब का खतरा। जिले के ब्यावरा में अजनार नदी उफान पर। आगरा-इंदौर, ब्यावरा-भोपाल बायपास मार्ग बंद।
विदिशा: विदिशा-अशोकनगर मार्ग बंद। तरणतीर्थ पुल पर बेतवा का पानी। गुना, सिरोंज, रायसेन, अशोकनगर आदि से सड़क संपर्क टूटा।
सीहोर:शुजालपुर में जमधड़ और नेवज नदी उफान पर। अकाेदिया मार्ग बंद। करबला पुल पर पावर्ती का पानी चढ़ा।