भोपाल। दो सितंबर की राष्ट्र व्यापी हड़ताल को लेकर केंद्रीय श्रमिक संगठन 26 जुलाई को गांधी भवन में राज्य स्तरीय सम्मेलन करने जा रहे हैं। इसमें हड़ताल की तैयारियों की समीक्षा के साथ ही उसे सफल बनाने की रणनीति भी बनाई जाएगी।
यह जानकारी यहां 11 केंद्रीय श्रमिक संगठन के रूपसिंह चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि हड़ताल न्यूनतम वेतन 15000 रुपए करने के अलावा समान काम समान वेतन, स्थायी कर्मचारियों की भर्ती, ठेकेदारी समाप्त करने, न्यूनतम पेंशन 3000 रुपए किए जाने जैसी 12 मांगे हैं। इस हड़ताल के लिए प्रदेश में अभी तक इंदौर, सतना और सागर में संभागीय सम्मेलन हो चुके हैं और भोपाल में 26 जुलाई को राज्य स्तरीय सम्मेलन होगा। इसके बाद ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, शहडोल, इटारसी में संभागीय संयुक्त सम्मेलन होंगे।
