शिवराज सिंह की बुधनी में बाढ़, 11 लोग बह गए

भोपाल। मप्र में बाढ़ ने हाहाकार की स्थिति पैदा कर दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के गृह क्षेत्र बुदनी (जिला सीहाेर) में बाढ़ में 11 लोग बह गए। इनमें 6 लोगों की लाशें मिल गई हैं। 5 लोगों की तलाश जारी है। घटना की जानकारी लगते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पीड़ितों से मिलने गांव पहुंच गए हैं। 11 में से 8 लोगों के शहव मिल गए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवार को लाख दो- दो लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की है।

भावुक हुए सीएम, दिया हर मदद का भरोसा
सीएम के पहुंचते ही मृतकों के परिवार वाले उनके सामने फूट-फूटकर रोने लगे। पीड़ित परिवार को रोते देख सीएम शिवराज सिंह चौहान भी भावुक हो गए। शिवराज की भी आंखे भर आईं। उन्होंने पीड़ितों के परिवार वालों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। स्थानीय लोगों ने मांग की कि पीड़ितों के लिए घर की व्यवस्था करवाई जाए, इस पर सीएम ने घर बनवाने का भरोसा दिलाया।

मूसलाधार बारिश से प्रदेश के कई हिस्सों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। सीहाेर जिले के बुदनी में खांडाबड़ ग्राम पंचायत के टोला पक्का पारचा में तीन परिवार खेतों में बनाए गए टपरों में रहते थे। रविवार रात अचानक पहाड़ों से तेज रफ्तार पानी आया और टपरों को कालियादेव नाले में बहा ले गया। बाढ़ की चपेट में आने से रतन और उसकी पत्नी बाबली, नटवर और उसके लड़के बिशन की पत्नी राधा और तीन बच्चे रोशनी, विजय व एक अन्य के अलावा कालू की पत्नी सुशीला और तीन बच्चे प्रियंका, राधा अौर राजेश बह गए। सोमवार को इनमें से 8 लोगों की लाशें मिल चुकी हैं। घटना की जानकारी लगते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान घटनास्थल पर पहुंच गए थे।

बुदनी तहसील मुख्यालय से करीब 8 किमी दूर स्थित खांडाबड़ गांव है। इस गांव से एक नाला निकलता है। इस नाले पर लोगों ने मकान बना लिए हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण रविवार रात के समय यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार रात को तीन से चार बजे के बीच यह हादसा हुआ। सुबह जब लोगों ने नाले के उफान और इन तीन घरों में सन्नाटा देखा तो प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। बुदनी एसडीएम बृजेश सक्सेना और तहसीलदार राजेंद्र जैन मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद 8 लोगों के शव बरामद किए गए।

इन लोगों के शव मिले :
रतन पिता गर्जन उम्र 60 वर्ष, फांदली बाई पत्नी रतन 55 वर्ष, नटवर 50 वर्ष, विशन पुत्र नटवर 25 वर्ष, राधा पत्नी विशन 24 वर्ष, रोशनी पुत्री विशन 5 वर्ष और सुशीला।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!