मप्र में मोबाइल नहीं PC को पसंद करते हैं युवा

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश में 75 फीसदी युवा रोजाना 5 घंटे पर्सनल कंप्यूटर में व्यतीत करते हैं। ये कामकाजी युवा हैं।इनके लिए घर और ऑफिस दोनों जगह कामकाज में पीसी का खासा महत्व है। यह बातें दुनिया के अग्रणी पीसी निर्माता डेल के सर्वे में सामने आईं।

उसने यह सर्वे टियर-1 से टियर-4 सिटी के 1000 लोगों के बीच हुआ है। यह सर्वे जारी करते हुए डेल इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट और जनरल मैनेजर कंज्यूमर एंड स्मॉल बिजनेस पी कृष्णकुमार ने कहा कि यह सर्वे इस बात का प्रमाण है कि देश तेज गति से डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ रहा है।

सर्वे में यह बात भी सामने आई कि भोपाल समेत पूरे उत्तर भारत के 83 फीसदी छात्र कंप्यूटर में मोबिलिटी के बजाय तकनीकी विशेषताओं को अधिक महत्व देते हैं। कुमार ने बताया कि राजधानी समेत पूरे प्रदेश में पेरेंट्स नए युग की पेरेंटिंग सीख रहे हैं। 38 फीसदी पेरेंट्स अपने 0-5 उम्र के बच्चों को कंप्यूटर चलाना सीखाने लगे हैं। सर्वे में शामिल 82 फीसदी लोग मानते हैं कि कंप्यूटर कारोबार और व्यक्तिगत जीवन के बीच सामंजस्य बिठाने का बेहतर विकल्प बनता जा रहा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!