मनासा। मध्यप्रदेश की 23 हजार ग्राम पंचायतो में सामूहिक रूप से सरपंच अपनी 15 सूत्रीय मांगो को लेकर ग्राम पंचायतो में तालाबंदी कर विगत 5 जून से लगातार धरने पर बैठे है जिसके समर्थन में मनासा तहसील की 97 ग्राम पंचायत के सरपंच भी लामबंद होकर धरने पर अड़े हुए है ,पर मध्य प्रदेश शासन की आज तक नींद नहीं खुली की पंचायतो के अभाव में ग्रामीण क्षेत्र का क्या हो रहा होगा ?
ग्राम पंचायत में तालाबंदी से ग्रामीण वासी खासे परेशान हो रहे है।आज सरपंचो का धरने का चौथा दिवस पूर्ण होने जा रहा है पर कोई सुध लेने नहीं पहुंचा।आज 4 बजे मनासा विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री विजेंद्र सिंह मालाहेडा सरपंच धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे व सरपंचो की हितों को ध्यान में रख 15 सूत्रीय मांगो को मनवाने में कांग्रेस मध्य प्रदेश के सरपंच संघ का हर कदम साथ देने हेतु तैयार व् सरपंचो की लड़ाई लड़ी जायेगी का आस्वासन दिया।आज के इस धरने में दिनेश शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष सचिव संघ व सरपंच संघ संरक्षक),दिनेश राठौर (प्रदेश अध्यक्ष सहायक सचिव संघ),सुरेश धनगर (जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस संघ नीमच) गोपाल मूंदड़ा (वरिष्ठ कांग्रेस सदस्य) विशेष रुप से उपस्थित हुए।
इनका कहना
"हमारा धरना अनिश्चित कालीन धरना है व जब तक मध्य प्रदेश शासन हम सरपंचो की मांगो को नहीं मानेगी तब तक हमारा धरना जारी रहेगा व् समय पर हमारी मांगो पर ध्यान नहीं दिया तो आगामी समय में मुख्यमंत्री आवास का घेराव, विधायक,सांसद,जनपदजिला पंचायत व् जिला कलेक्टर का घेराव किया जावेगा।"
अमरलाल गुर्जर
अध्यक्ष (सरपंच संघ मनासा)