पहले से कहीं अच्छा होगा भोपाल का मछली घर

भोपाल। मत्स्य-विकास और मछुआ कल्याण मंत्री सुश्री कुसुम महदेले ने कहा है कि नया मछली-घर पहले से बेहतर बनाया जायेगा। नये मछली-घर का निर्माण शीघ्र शुरू होगा। सुश्री महदेले आज भदभदा रोड स्थित मत्स्य महासंघ परिसर में मत्स्योद्योग के सूचना-सह-अनुसंधान भवन में मछली-घर का लोकार्पण कर रही थीं। पूर्व में पुरानी विधानसभा भवन के समीप मछली-घर संचालित था, जिसे विगत अप्रैल से बंद कर दिया गया था। दर्शकों की सुविधा के लिये मत्स्योद्योग के सूचना-सह-अनुसंधान केन्द्र में इसे प्रारंभ किया गया है।

सुश्री महदेले ने कहा‍कि आगामी दो साल में नया मछली-घर बनाने के प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने मत्स्योद्योग के नये भवन में मछली-घर के साथ शोध और अनुसंधान पर बल दिया। उन्होंने मछलीघर में मछली की अधिकाधिक प्रजातियों को शामिल किया जायेगा। सुश्री महदेले ने नये मछली-घर का अवलोकन भी किया। प्रारंभ में संचालक मत्स्योद्योग डॉ. यू.के. पुरोहित ने सुश्री महदेले का स्वागत किया।

डॉ. पुरोहित ने बताया कि वर्ष 1977 से निरंतर संचालित हो रहे मछली-घर को कन्वेन्शन-सह-ट्रेड सेंटर के निर्माण की वजह से शिफ्ट किया गया है। नया मछली-घर निर्मित होने तक मत्स्योद्योग भवन में मछली-घर संचालित होगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!