फरार आयकर अफसर मां-बहन सहित गिरफ्तार

Updesh Awasthee
दहेज पीड़िता दिव्या गुप्ता
ग्वालियर। दहेज हत्या के मामले में फरार आयकर अधिकारी उपेन्द्र गुप्ता और उसकी मां ऊषा गुप्ता और बहिन गुड़िया गुप्ता को युनिवर्सिटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उस पर एसपी ने 2-2 हजार का इनाम घोषित किया था। सिटी सेंटर स्थित आयकर विभाग के कैम्पस में रहने वाले आयकर अधिकारी उपेन्द्र गुप्ता की पत्नी दिव्या गुप्ता ने 11 मार्च को संदिग्ध हालातों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आरोपियों पर दिव्या को प्रताड़ना का आरोप लगाया था। उपेन्द्र वृन्दावन मथुरा आदि स्थानों में छुप रहा था। पुलिस द्वारा इनाम घोषित होते ही गिरफ्तार हो गया। बताया गया कि वह स्वयं हाजिर हुआ है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!