झाबुआ। मुख्यालय पर एक ट्राले ओर मोटरसाईकल की टक्कर मे मोटरसाईकल सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साई भीड ने ट्राले पर पथराव किया और चक्काजाम कर दिया। यहां पहुंचे सांसद एवं विधायक को पब्लिक ने घरे लिया और एक घंटे तक घेरे रखा। बाद में पुलिस के आने पर दोनों को मुक्त किया गया। पब्लिक सड़क की जर्जर हालत से आक्रोशित थी। इसी के कारण बाईक स्लिप हुई और यह एक्सीडेंट हुआ।
पुलिस द्वारा बताई जा रही कहानी के अनुसार नगर के मेघनगर नाका स्थित राजमार्ग पर लगभग शाम 5 बजे गुजरात से इंदोर की ओर वाहन ट्राला क्रमांक एमपी 09 एचएफ 5288 जा रहा था। इसके पीछे ही मोटरसाईकल पर सवार तीन युवक वाहन को ओवरटेक कर निकलने का प्रयास कर रहे थे तभी बाईक का संतुलन बिगडा ओर ट्राले की पहीये के नीचे बाईक पर बैठा एक युवक पारू पिता नानजी मोहनीया उम्र 35 वर्ष निवासी बडी कयडावद आ गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई ओर बाईक सवार व एक अन्य साथी बच गया।
इसके बाद आक्रोषित लोगो ने पथराव किया। जिससे जाम की स्थिति निर्मित हो गई। वहीं से गुजर रहे रतलाम झाबुआ संसदीय क्षेत्र के सांसद दिलीपसिंह भूरिया को लोगो ने रोककर बेहाल मार्ग की दुर्दषा बताते हुए मरम्मत की मांग की। इसके बाद घटना स्थल से निकलते हुए क्षेत्रीय विधायक शांतिलाल बिलवाल के सामने आक्रोष्ज्ञित भीड ने अपनी भडास निकालते हुए राजमार्ग की दुरूस्ती की मांग करते हुए रोष व्यक्त किया। लगभग एक घंटे से अधिक समय तक चली बहस ओर जाम के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची ओर मामले को शांत किया। इस मामले मे सांसद ओर विधायक से मोबाईल पर चर्चा नहीं हो पाई।
पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
पुलिस अधीक्षक आबिद खान ने घटना की जानकारी देते हुए बताया की घटना के बाद लोगो ने सांसद ओर विधायक से सडक की मरम्मत की मांग की। इस दौरान आक्रोषित भीड मे से किसी ने पत्थर भी फेंके जिसमे एक व्यक्ति को चोंट भी आई है। स्थिती सामान्य हो गई है। ट्राला चालक घटना स्थल से भाग गया है। मामला दर्ज किया गया है।
