आधीरात को रोड एक्सीडेंट, पिपलानी के युवक की मौत

Updesh Awasthee
भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात हुए एक एक्सीडेंट में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक का नाम सत्यम सिंह (उम्र- 24 वर्ष) है। एक्सीडेंट देर रात 12.50 बजे होना बताया जा रहा, लेकिन पुलिस को अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है।

एक्सीडेंट के बाद सत्यम को नर्मदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सी-सेक्टर, इंद्रपुरी का रहने वाला था। सत्यम यहां अपने परिवार के साथ रहता था। पुलिस को अभी यह पता नहीं चल पाया है कि सत्यम का एक्सीडेंट किस वाहन से हुआ। पिपलानी थाने की पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!