दवाईयों के लिए ATM: 24 घंटे मिलेंगी दवाएं

Updesh Awasthee
भोपाल। अभी तक एटीएम से सिर्फ पैसा निकलता था, अब दवाइयां भी निकलेंगी। टेलीमेडिसिन के जरिए अब दूर-दराज के क्षेत्रों में दवाइयां उपलब्ध कराने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय व राज्य सरकार मिलकर एटीएम (एनी टाइम मेडिसिन) मशीनें लगाने जा रही है। नजदीकी मेडिकल कालेज या बड़े अस्पताल में बैठे विशेषज्ञ डॉक्टर जैसे ही दवा प्रिस्क्राइब करेंगे एटीएम मशीन से वह दवा निकल आएगी।

एटीएम से दवाइयों की स्कीम पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर जल्द ही बैतूल के पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में लगाई जाएंगी। इसके बाद पूरे प्रदेश में इन्हें लगाया जाएगा। यह काम नेशनल हेल्थ मिशन के अधीन आने वाले नेशनल हेल्थ सिस्टम रिसोर्स सेंटर द्वारा किया जा रहा है। अगले दो-तीन दिन में यह मशीनें राजधानी लाई जाएंगी। स्वास्थ्य संचालनालय में डिमांस्ट्रेशन के बाद इन्हें बैतूल जिले में लगाया जाएगा। एटीएम के संचालन के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के कम्पाउंडर व एएनएम को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

एटीएम में जरूरी दवाइयां प्री-लोड रहेंगी। डॉक्टर मरीज की बीमारी को सुनकर प्रिस्कृप्शन देगा और मशीन को कमांड देगा। इसके बाद जितने दिन की दवाइयां लिखी गई होंगी, वह मशीन से बाहर निकल जाएंगी। दवाइयां तुरंत मिलेंगी, जिसके बाद मरीज डॉक्टर से दवाइयां खाने का तरीका पूछ सकेगा। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!