सतना। भारत सरकार कर्मचारी चयन आयोग मप्र क्षेत्र मुख्यालय रायपुर द्वारा 21 जून रविवार को ली जाने वाली दिल्ली पुलिस केन्द्रीय सुरक्षा पुलिस बल में उप निरीक्षक एवं केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में सहायक उप निरीक्षक की भर्ती परीक्षा सतना जिले में भी आयोजित की जायेगी।
परीक्षा के सुचारू संचालन के लिये कर्मचारी चयन आयोग रायपुर के अधिकारी सतना जिले में केन्द्र कोर्डिनेटर उपकेन्द्रो के केन्द्राध्यक्ष एवं पुलिस अधिकारी के साथ 20 जून को दोपहर 12 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक लेकर परीक्षा से संबंधित दिशा निर्देश देगें। डिप्टी कलेक्टर सपना त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक, डिप्टी कलेक्टर एवं सहायक कोर्डिनेटर सुरेश गुप्ता और केन्द्राध्यक्ष शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सतना, उत्कृष्ट उ0मा0वि0 ब्यंकट क्रमांक-एक और रामाकृष्णा कालेज भरहुत नगर से बैठक मे उपस्थित होने का आग्रह किया है।