भोपाल। टीलाजमालपुरा में कल रात एक तेरह वर्षीय बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया है। इंडिया वन समाचार को पुलिस ने बताया कि टीलाजमालपुरा में दानिश अंसारी (उम्र 13 वर्ष) पिता खलील अंसारी को कल रात अपहरण कर लिया गया था। जिसे अपहरणकर्ता गांधीनगर रोड़ स्थित गोंडीपुरा के घने पेड़ों के बीच बांधकर चले गए थे। जब बच्चे को होश आया तो उसने किसी तरह अपने हांथ पैर छुड़ाए और मेन रोड पर आकर एक राहगीर से मोबाइल मांगकर घर को फोन लगा सूचित किया। जिसके बाद घर में मौजूद बड़े ने तुरंत टीलाजमालपुरा पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तहकीकात में जुट गई है। पुलिस ने आगे बताया कि बच्चा अभी घटना से इतना सहमा हुआ है कि वह कुछ भी सही तरीके से नहीं बता पा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि अपहरणकर्ताओं को जल्द से जल्द पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
राजधानी से 13 साल के बालक का अपहरण, पेड़ से बांधकर भाग गए
6/24/2015 06:33:00 PM

