मप्र कर्मचारियों के महँगाई भत्ते के आदेश जारी

Updesh Awasthee
भोपाल। राज्य शासन ने शासकीय सेवकों के महँगाई भत्ते में 6 प्रतिशत वृद्धि के आदेश जारी किये हैं। शासकीय सेवकों को वेतन बेंड में वेतन एवं ग्रेड वेतन के योग पर जनवरी 2015 से 113 प्रतिशत महँगाई भत्ता दिया जायेगा।

सामान्य भविष्य निधि अथवा विभागीय भविष्य निधि के अभिदाता शासकीय सेवकों को जनवरी से मार्च 2015 तक की अवधि की देय राशि सामान्य भविष्य निधि/विभागीय भविष्य निधि खाते में जमा की जायेगी। माह अप्रैल से महँगाई भत्ते का नगद भुगतान किया जायेगा। इसी तरह ऐसे शासकीय सेवक जो सामान्य भविष्य निधि/विभागीय भविष्य निधि के अभिदाता नहीं है, उनको देय राशि नगद भुगतान की जायेगी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!