जंगल में मनाया हनीमून, फिर हत्या कर लाश पेड़ पर टांग दी

Updesh Awasthee
छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से युवती का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के नुना जंगल में एक युवती का शव लगभग 20 दिन पहले पेड़ से लटका हुआ मिला था। पुलिस ने पहले शव की पहचान की और फिर साइबर सेल के जरिए आरोपियों को भी दबोच लिया।

पुलिस की गिरफ्त में आए राम मिलन पटेल ने बताया कि मृतका के साथ वह डिगौनी के स्कूल में पढ़ता था, तभी से उसका युवती से परिचय था। वह तीन मई को अपने चचेर भाई विनोद पटेल के साथ मोटरसाइकिल से युवती के गांव बम्हौरी गया और उसे फोन कर गांव से बाहर बुलाया। उसे लेकर वे दोनों थाना गढ़ीमलहरा के ग्राम नुना के जंगल जा पहुंचे। वहां युवती से दुष्कर्म किया, जब युवती अपने गांव वापस जाने को तैयार नहीं हुई तो दोनों ने मिलकर युवती का दुपट्टे से गलाघोंट दिया और शव को पेड़ से टांगकर भाग गए।

पुलिस ने आरोपियों के पास से मृतका का मोबाइल बरामद करने के साथ मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!