व्यापमं घोटाला: शिवराज ने रुकवाईं हाईप्रोफाइल गिरफ्तारियां

Updesh Awasthee
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा से जुडे हाई प्रोफाइल राजनीतिज्ञों और वरिष्ठ प्रशासकीय अधिकारियों की व्यापमं घोटाले में गिरफ्तारी रूकवा दी है। यह आरोप पूर्व नेता प्रतिपक्ष वरिष्ठ कांग्रेसी अजय सिंह ने लगाया है। माना जा रहा था कि इन दो हाईप्रोफाइल नामों में एक मंत्री एवं एक मंत्रीजी की धर्मपत्नि शामिल हैं।

अजय सिंह ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री का सीधा संबंध इस व्यापमं घोटाले से है। मुख्यमंत्री को आशंका है कि इन हाई प्रोफाइल लोगों की गिरफ्तारी से स्वयं मुख्यमंत्री पर आंच आएगी। विदित हो कि कुछ दिन पूर्व गृहमंत्री बाबूलाल गौर द्वारा सार्वजनिक घोषणा की गई थी कि व्यापमं घोटाले में कुछ हाई प्रोफाइल राजनीतिक और प्रशासकीय लोगों की गिरफ्तारी जल्दी होगी। अजय सिंह ने आगे आरोप लगाया कि गौर की इस घोषणा के चार दिन बाद भी किसी की भी गिरफ्तारी नहीं होना उनके आरोप को सिद्ध करता है।

राहुल सिंह ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अपने पद का दुरूपयोग कर STF की जांच को प्रभावित कर रहे हैं। राहुल सिंह ने एसटीएफ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुये कहा कि जैसे ही इस मामले में मुख्यमंत्री पर शिकंजा कसा जाने लगा एसटीएफ ने राज्यपाल के खिलाफ एफआईआर कर शिवराज सिंह चौहान को बचाया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने एसटीएफ से पूछा है कि हाईकोर्ट ने जिन बिन्दुओं पर राज्यपाल पर हुई एफआईआर को गलत ठहराया था क्या उसकी जानकारी एसटीएफ को नहीं थी? उन्होनें कहा कि यह सिर्फ यही दर्शाता है कि एसटीएफ कितने दबाव में काम कर रही है। अजय सिंह ने मांग की है कि गृहमंत्री बाबूलाल गौर द्वारा सार्वजनिक रूप से जिन हाई प्रोफाइल लोगों की गिरफ्तारी की बात की गई थी उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाये।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!