दो मासूम बेटों की हत्या कर महिला ने की आत्महत्या

Updesh Awasthee
छतरपुर। एक महिला अपने ही दो मासूम बेटों की जहर खिला कर हत्या कर दी। इसके बाद लोकलाज के भय से आत्महत्या कर ली। यह सनसनीखेज घटना नौगांव थाना के चौकी लुगासी क्षेत्र के बनगांय  में हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौका ये वारदात का मुआयना कर सव अपने कब्जे में ले लिया है। थाना नोंगव के टी ई ओमकर चंदेल के मुताविक सोमवार की दोपहर 12 बजे बनगांय से कुछ दूर दिनेश रजक 30 खेत पर अपनी पत्नी बिद्या के साथ काम कर रहा था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच अनबन हो गई। दोपहर को पत्नी 1 बजे अपने घर पहुंची। घर के दरवाजे बंद करने के बाद उसने अपने 4 वर्षीय विवेक और दुधमुहे 2 वर्षीय अप्रित को सल्फास की गोलिया रोटी के साथ खिला दी। जब दोनों बेटो की साँस थम गई तो उसने फांसी से लटक कर आत्महत्या  कर ली। इस घटना के पीछे घरेलु झगड़ा मुख्या वजह माना  जा रहा है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!