रीवा में सक्रिय लुटेरी लड़कियों का गिरोह: घर में घुसकर बुजुर्ग महिला का लूटा

रीवा। सिविल लाइन इलाके में लूट की ऐसी वारदात हुई है। जिसने पुलिस की नींद उड़ा दी है। पुलिस के लिए ये लूट इसलिए भी बड़ी चुनौती है। क्योकि लूट करने वाली गैंग लड़कियों की है। जी हां इस कॉलोनी में रहने वाले जैन परिवार के घर दो युवतिया पहुंची। इस शातिर लड़कियों ने पहले घर में मालूमात की। पहले पता किया कि घर में कौन कौन रहता है। फिर इन लुटेरी गैंग ने बुजुर्ग महिला को बातो में उलझा लिया। इसके बाद सामने आई इनकी खौफनाक करतूत।

इन लड़कियों ने पत्थर से हमला कर बुजुर्ग महिला को घायल कर दिया और सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गई। महिला को उपचार के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इधर पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के सामने चुनौती है इस लुटेरी गैंग को पकड़ने की क्योंकि वारदात करने वाली लड़कियां अब पुरानी ऐसी कोई वारदात भी पुलिस की नजर में नहीं जिसमे लड़कियां शामिल हो। सड़क पर महिलाओ के साथ चेन लूट की वारदात तो आम बात है। घर में घुसकर भी लूट की वारदातें हो चुकी है लेकिन संभवत ये पहला ही मामला होगा जब लड़कियों ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया होगा। पुलिस के सामने ये वारदात सुलझाना बड़ी चुनौती होगी। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!