भोपाल। एम्स के डिप्टी डायरेक्टर ऋतुराज सिंह को एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर संजय सिंह चौहान ने बुधवार को उनके कैबिन में जाकर पीट दिया। जानकारी के अनुसार संजय सिंह एम्स में डेपुटेशन पर कार्यरत थे। उनका कार्यकाल समाप्त हो जाने पर डिप्टी डायरेक्टर ने बुधवार को उन्हें रिलीव कर दिया था। रिलीव किए जाने से नाराज संजय सिंह ने डिप्टी डायरेक्टर के कैबिन में जाकर आपत्ति दर्ज कराई। दोनों के बीच खूब कहासुनी हुई और बात मारपीट तक पहुंच गई।
बागसेवनिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एडमिनिस्ट्रेटिव आफिसर संजय सिंह एम्स में डेपुटेशन पर थे। उनका कार्यकाल समाप्त होने पर डिप्टी डायरेक्टर ऋतुराज सिंह ने उन्हें रिलीव कर दिया था। इससे नाराज होकर संजय ने उनके कैबिन में जाकर उनके साथ मारपीट की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।